जन्माष्टमी का त्यौहार नज़दीक आ रहा है। ऐसे में आपको द्वारिका और गुजरात की यादें तो आएँगी ही क्योंकि डांडिया जो लेकर आपको झूमना है। क्या हुआ, अभी से मन मसोसने लग गये हैं आप। चलिए कोई बात नहीं। हम आपको स्वादों के ज़रिये लेकर चलते हैं गुजरात में और बनाना बताते हैं वहाँ का सबसे फ़ेसम ढोकला। आपको बता दें कि घर पर ढोकला बनाना बहुत ही आसान है। इसके अलावा ढोकला खाने में मज़ेदार और हेल्दी होता है। इसलिए बिना देर किये आइए आपको बताते हैं ढोकला बनाने की ज़बरदस्त रेसिपी।
आवश्यक सामग्रीः
ढोकला बनाने के लिए हमें दो कटोरी बेसन, एक चम्मच नमक, आधा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच चीनी, आधा चम्मच हल्दी, एक चौथाई चम्मच, सोडा और एक चम्मच इनो चाहिए। तड़का लगाने के लिए चाहिए थोड़ा सा तेल, दो चम्मच चीनी, एक चम्मच राई, 8-10 कड़ी पत्ते और 2-3 हरी मिर्च चाहिए।
बनाने की विधिः
ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, चीनी, नींबू का रस और हल्दी को आपस में मिलाकर इस में पानी डाल ले। और गाढ़ा घोल बना ले। इस गोल में दो चम्मच गरम तेल मिलाकर अच्छे से फेट ले। इसके बाद प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी उबाले। और कुकर में एक छोटा बर्तन रखने का स्टैंड रख लीजिए। और इस बर्तन में थोड़ा तेल लगा ले। ताकि ढोकला चिपके नही। जब प्रेशर कुकर में पानी उबलने लग जाए तो छोटे बर्तन में घोल को डालकर इसमें इनो और सोडा मिला मिला ले और कुकर के अंदर स्टैंड पर रख दें और कुकर का ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक इसे पकने दे।
अब इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने दे। और फिर चाकू से काट कर बाहर निकालकर तड़का लगा ले। इसके बाद एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें जीरा, राई, चीनी, हींग, कड़ी पत्ता आदि डाल ले। और इस मिक्सर को ढोकला के ऊपर लगा दीजिए। इसके बाद ढोकला को इमली की चटनी के साथ परोसिए। सब आपके ढोकला की तारीफ करेंगे।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Lop Scoop App, वो भी फ़्री में और कमाएँ ढेरों कैश आसानी से