बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुईं है। पिछले ही दिनों यूएम मीडिया ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबर पर मुहर लगाई थी। अब एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो निक जल्द ही प्रियंका के न्यूयॉर्क वाले लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि निक हमेशा के लिए प्रियंका के घर में बस जाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इस साल अक्टूबर में यह दोनों शादी कर सकते हैं।
शादी की खबरों को विदेशी मीडिया ने किया कंफर्म-
18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा का 36वां जन्मदिन था। अपने जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने निक से सगाई कर ली थी। इस खबर की पुष्टी People.com के अनुसार की गई।
निक को मां से मिलाने भारत आईं प्रियंका चोपड़ा-
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को भारत अपने साथ लेकर आईं थी। इस दौरान इन दोनों ने पहले अपने फैमिली और फैंड्स संग गोवा की सैर की और फिर मुकेश अंबानी के बेटे के ग्रैंड रिसेप्शन में यह दोनों शामिल हुए।
इस दौरान इन दोनों की सगाई की रिंग पहने हुए भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
Author- Manisha Rajor
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop app, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से